फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bawani tamarind lit up with one lakh 51 thousand lamps

एक लाख 51 हजार दीपकों से जगमगाया बावनी इमली

Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bawani tamarind lit up with one lakh 51 thousand lamps
बिंदकी-खजुहा। शहीद स्मारक बावनी इमली में एक लाख 51 हजार दीपक जलाए गए। रविवार की शाम अमृत महोत्सव समिति ने बावनी इमली में दीपोत्सव का आयोजन किया। इससे पहले स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाई।
विज्ञापन

बावनी इमली शहीद स्मारक में आजादी के 75 साल पूरे होने पर विभिन्न आयोजन हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया। पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, जानकी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सीपीएस, अभय प्रताप और आरएसजी स्कूल की छात्र छात्राओं के साथ महिला उद्योग व्यापार मंडल की महिलाओं ने रंग बिरंगी रंगोली बनाकर दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रंगोली देखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पतंजलि यूनिवर्सिटी के प्राचार्य स्वामी परमार्थ देव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स व अन्य समाजसेवी संगठनों ने मिलकर पूरे परिसर में दीप जलाए। नजारा यादगार बनाने के लिए लोगों ने दीपकों के साथ सेल्फी भी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed