फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Barrage of proposals, colors and gulal Ude

प्रस्तावों की बौछार, उड़े रंग व गुलाल

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Barrage of proposals, colors and gulal Ude
एक दूसरे काो गुलाल लगाती पदा‌ध्‍ाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

काफी दिनों से टल रही जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को सभागार में हुई। इस वजह से सदन में मौजूद लोगाें ने प्रस्ताव की बौछार लगा दी। मूल बजट 30 करोड़ 10 लाख 50 हजार के सापेक्ष 74 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये के पुनरीक्षित बजट पर सर्वसम्मति की मोहर लगी। उधर, गर्मी में पेयजल की समस्या को देखते हुए यह तय हुआ कि अब हर डीडीसी अपने क्षेत्र में पांच नए हैंडपंप और इतने ही रिबोर करा सकेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना के शिलापट पर अब डीडीसी का भी नाम होगा।

विज्ञापन


जिले की सबसे बड़े सदन की यह बैठक विकास का आईना दिखाने वाली रही। जिला पंचायत अध्यक्ष निवेदिता सिंह ने गृहणी जीवन से बाहर पहली बार किसी सदन की अध्यक्षता की। जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने गर्मी में गहराने वाले पेयजल संकट का मामला रखा। जिस पर अध्यक्ष ने नए हैंडपंप व रिबोर कराना तय कर दिया। प्रधानमंत्री सड़क योजना में नाम न दर्ज होने का मामला भी नरसिंह ने ही उठाया।
विज्ञापन


इसके अलावा पांच साल के भीतर बदहाल हुई विजईपुर-धाता रूट के मामले में ठेकेदार से 40 करोड़ रुपये की वसूली का फरमान जारी हुआ। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, बीएसए विनय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी विपिन पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत बोर्ड की इस बैठक में चार छूटे सदस्योें को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष निवेदिता सिंह ने डीडीसी अवलेश देवी, नितिन यादव, अमरजीत व हनुमान सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर विकास में भागीदार बनने की अपील की।

पहली बोर्ड बैठक से किनारा करने वाले हाईडिल के एक्सईएन फर्स्ट व सेकेंड का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के भी न आने से इनका भी वेतन काटने की संस्तुति हुई। हालांकि बैठक में विभाग का प्रतिनिधि आया था।


जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में एक ओर जहां सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तो वहीं पांच महिला सदस्य नदारद थी। जिसमें शिमला देवी, किरन यादव, नीतू यादव, ऊषा देवी व प्रेमा देवी के नाम शामिल हैं। हालांकि प्रेमा देवी के बजाय उनके पति आए थे।

बोर्ड की पहली बैठक मेें होली की रंगीनियत भी छाई रही। प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed