{"_id":"6a5a7e7a6345ec0ff106f1b0","slug":"barbers-body-found-hanging-in-the-room-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158778-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नाई का शव
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाई का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी मनोज सविता (35) कश्मीरी मोड़ के पास सैलून की दुकान चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पिता ने मनोज का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। परिजन ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा। मनोज के पैरों पर चाकू से चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने इन निशानों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है।
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज की पत्नी दो पुत्रियों के साथ देवर के पास रहती थी। बताया गया कि मनोज पत्नी और छोटे भाई के संबंधों को लेकर तनाव में रहता था। अंतिम संस्कार के बाद सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।