फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bank robbery in fatehpur

ताला तोड़कर बैंक में घुसे चोर, मचाया उत्पात

Mon, 21 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
bank robbery in fatehpur
कस्बा स्थित क्षेत्रीय बड़ौदा ग्रामीण बैंक में शनिवार रात चोरी की कोशिश हुई। शातिर चोर रात करीब 12:49 बजे बैंक में घुसे थे। उन्होंने गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा, चैनल और गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह तोड़ नहीं सके। सुबह पुलिस ने चोरी की सूचना बैंक मैनेजर को दी। थानेदार का मानना है कि पुलिस सायरन सुन चोर भाग निकले होंगे। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मफलर बांधे हुए दिखा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरों ने सबसे पहले बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। फिर चैनल का ताला उसके बाद में दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए। बैंक मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरों बैंक के अंदर घुसने के बाद अंदर लगे एक कैमरे को भी तोड़ दिया। दस्तावेज इधर उधर फेंके। अलमारियों के दस्तावेज भी खंगाले। स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास की है। इस दौरान गश्ती पुलिस भी क्षेत्र से उसी रास्ते से लौट रही थी। पुलिस वाहन का सायरन सुनकर चोर भाग निकले होंगे। एक चोर कैमरे में दिखाई दिया है। उसके और भी साथी होने की आशंका है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed