{"_id":"58bda46b4f1c1b3d4bdc4350","slug":"bank-of-siege-protesting-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का घेराव कर किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का घेराव कर किसानों ने की नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने सोमवार को इलाहाबाद बैंक शाखा बहुआ का घेराव किया। किसानों ने बैंक शाखा प्रबंधक नितिन कुमार का विरोध कर नारेबाजी की। शाखा प्रबंधक पर केसीसी पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। दूसरी ओर शाखा प्रबंधक ने वसूली को निराधार बताया। उन्होंने किसानों के काम को वरीयता से करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अगुवाई में ग्रामीण बैंक परिसर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में रुपये लिए जाते हैं। जरूरत पर बैंक से रुपये नहीं निकाल कर दिए जाते हैं। इससे किसानों को खाद, बीज खरीदने में परेशानी होती है। उपभोक्ताओं की पासबुक भी अपडेट नहीं की जाती। हंगामा बढ़ने पर शाखा प्रबंधक बाहर आए और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से केसीसी बनाने व लेनदेन में कुछ समस्या रही है। अब बराबर लेनदेन किया जाता है। बैंक में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती भी हो गई है। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मकसूदन तिवारी, प्रीतम सिंह, आयूष, पप्पू, सोनू सिंह, शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन