फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banda-Raebareli Highway blocked to demand registration of FIR against tractor owner.

Fatehpur News: ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बांदा-रायबरेली हाईवे जाम किया

Wed, 01 Apr 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Banda-Raebareli Highway blocked to demand registration of FIR against tractor owner.
फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन
हुसैनगंज। थानाक्षेत्र के सात मील नहर मोड़ पर मंगलवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजन ने ट्रैक्टर मालिक पर युवक को जबरन काम पर ले जाने का आरोप लगाकर दोपहर को बांदा-रायबरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटवाया जिसके बाद वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी अरुण पासवान (23) अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। सातमील के पास नहर में ट्रैक्टर पलटने से अरुण की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इधर, बुधवार सुबह नौ बजे अरुण की मां रामकली, बहू किरन समेत अन्य परिजन और ग्रामीण सात मील तिराहे पहुंचे और बांदा-रायबरेली हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। परिजन ने आरोप लगाया कि अरुण चालक नहीं था और ट्रैक्टर मालिक ने उसे मजदूरी के लिए ट्रैक्टर में बैठाया था। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स, नायब तहसीलदार प्रभात कुमार और सीओ वीर सिंह के प्रयास के बाद जाम करीब 11 बजे परिजन के आश्वासन पर हटवाया गया। इस दौरान रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर सात किलोमीटर तक और शहर की ओर चौफेरवा तक जाम रहा। इससे करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी।

अरुण का पिता राजपाल पासवान मुंबई में मजदूरी करते हैं। इकलौते पुत्र की मौत की खबर पर वह हवाई यात्रा करके घर पहुंचे। अरुण की तीन बहनें हैं जिनमें एक शादीशुदा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अरुण खुद ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे रहे हैं। परिजन की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-28-अरुण पासवान। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed