फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Balmukund and Khali left in the wrestling match

बालमुकुंद व खली की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Thu, 27 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Balmukund and Khali left in the wrestling match
नगर के दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
 नगर के रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक दो दिवसीय इनामी दंगल में गुरुवार को पहलवानों ने कुश्ती में कई तरह के दांवपेंच दिखाए। महिला पहलवानों की कुश्ती शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।

पहली जोड़ी लंहगी के सूरज और गोहदीपुर के अंकेश की रही, जिसमें अंकेश ने जीत का परचम लहराया। इसके  बाद अयोध्या के बजरंगी पहलवान और कानपुर के शिव सिंह के बीच मुकाबला हुआ। बजरंगी ने अपने दांवपेंच से शिवसिंह को चित कर बाजी मारी। शिवम सतना और दिनेश महोबा की कुश्ती बराबर पर छूटी। इसी प्रकार बुंदेलखंड के बालमुकुंद और दिल्ली के खली के बीच मुकाबला हुआ। यह कुश्ती भी बराबर पर छूटी। फतेहपुर के श्रीराम लम्हेटा और बिहार केशरी कल्लू के बीच कुश्ती बहुत ही रोमांचक रही। दोनाें पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


अंत में श्रीराम ने केशरी पहलवान कल्लू को पटखनी दे दी। दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों की कुश्ती आज होगी। इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed