फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bail pleas of three accused in history-sheeter's murder rejected.

Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Sun, 30 Aug 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bail pleas of three accused in history-sheeter's murder rejected.
फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत ने शनिवार को खारिज कर दी।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहिमालन मजरे जमरावां गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अभिमन्यु उर्फ कुन्नू एक मई को घर के बरामदे में बैठा था। रंजिश में गांव के कमलेश, मनीष, सचिन, सुरेंद्र, अशोक, विश्वास यादव ने रिश्तेदार श्याम सिंह, मुन्ना यादव और मोछाई के साथ लाठी-डंडे व रॉड से हिस्ट्रीशीटर पर हमला किया था।
बीच-बचाव में पिता मान सिंह और मां ननकी देवी को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। पिटाई से तीनों घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अभिमन्यु उर्फ कुन्नू की मौत हो गई। पुलिस ने चाचा ज्ञान सिंह की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की धारा को हत्या में तरमीम किया था। कोर्ट में विश्वास बहादुर, सचिन यादव व श्याम सिंह की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई। जिला जज की अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed