{"_id":"5b2a9a934f1c1bf46e8b8b9b","slug":"badmash-tried-to-rob-the-atm-broke-the-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की एटीएम लूटने की कोशिश, कैमरा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने की एटीएम लूटने की कोशिश, कैमरा तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक में छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर मंगलवार रात करीब दो बजे बदमाशों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। एटीएम बूथ के अंदर कैमरे और मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी के आने की आहट पाकर बदमाश भाग गए। बुधवार को सुबह बैंक कर्मचारी पहुंचे तो कैमरा टूटा देखा। बैंक प्रबंधक ने भी बूथ पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
शहर के विद्यार्थी चौराहे पर आईडीबीआई बैंक स्थित है। बैंक से जुड़ा एटीएम बूथ बना है। बैंक के बाहर की ओर लगे कैमरे में रात करीब दो बजे छह की संख्या में बदमाश दिखे। दो-दो बदमाश रोड के दोनों तरफ निगाह रखने को जाते दिखे। एटीएम बूथ के अंदर दो बदमाश पहुंचे। उनके सामने एटीएम के अंदर लगा कैमरा दिखा। उस कैमरे को बदमाशों ने तोड़ डाला। बूथ में लगी दोनों एटीएम में तोड़फोड़ की गई। करीब एक घंटे तक एटीएम बूथ पर बदमाश रहे। उसके बाद किसी के आने आहट पर फरार हो गए। बैंक मैनेजर योगेश ग्रोवर ने दोपहर करीब 12 बजे कचहरी चौकी पुलिस को सूचना दी। कोतवाल और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। पुलिस ने फुटेज स्कैनिंग के लिए भेजे हैं। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर चोरी के प्रयास और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले भी एटीएम में हो चुकी है तोड़फोड़
कचहरी चौकी क्षेत्र इलाके में पिछले कई दिन से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर के पटेल नगर चौराहे पर इंडिकैश एटीएम में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस को उस मामले में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। एसबीआई इंश्योरेंश दफ्तर में चोरी का मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
एटीएम में मार्च तक नाइट ड्यूटी पर था गार्ड
बैंक कर्मी मामले को दबाने की कोशिश करते दिखाई दिए। नाइट ड्यूटी में किसी गार्ड की मौजूदगी नहीं थी। बैंक में मार्च तक रात में गार्ड की ड्यूटी रहती थी। पिछले तीन महीने से एटीएम बूथ खाली पड़ा रहता था।