{"_id":"57d9a5cd4f1c1b193bd49519","slug":"authorities-strictly-conciliatory-putting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की सख्ती से बिगड़ी बात, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की सख्ती से बिगड़ी बात, लगा जाम
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा सागर मार्ग दतौली के पास जाम लगाए ग्रामीण व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलती एचटी लाइन की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सख्त रवैये से बात बिगड़ गई और गुस्साए लोगों ने बांदा-सागर हाईवे जाम कर दिया। चार घंटे बाद मुआवजे और बिजली विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव जोगी का डेरा के मजरे गढ़ी में हुए इस दर्दनाक हादसे की जानकारी पर गाजीपुर थाने की पुलिस और तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मांग की कि बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल लाइन दुरुस्त कराके मुआवजा दिलाया जाए, नहीं तो गांववाले जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
गांववालों के मुताबिक इस पर तहसीलदार भड़क गए और जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे डाली। इस बीच थाने की पुलिस हल्का इंचार्ज को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की जिम्मेदारी देकर चली गई।
विज्ञापन
मांग पर गौर न करने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिए और ट्रैक्टर ट्राली में रखकर ललौली थाना क्षेत्र में दतौली गांव के पास बांदा-सागर हाईवे पर पहुंच गए। यहां शवों को रखा और ट्रैक्टर ट्राली आड़ी तिरछी लगाकर मार्ग जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, सीओ मदन सिंह ने ग्रामीणोें को समझाने बुझाने का प्रयास किया, पर लोग डीएम को बुलाने की मांग को अड़े रहे। शाम को एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, सीओ सिटी समरबहादुर, सीओ थरियांव पुर्णेंदु सिंह, सीओ जाफरगंज मदन सिंह ने ग्रामीणोें की शर्त मान ली। एसडीएम ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से दो लाख रुपये दिलाए जाएंगे। परिवार को पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा योजना से भी दिलाएंगे। साथ ही दोषी कर्मियोें के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।