फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attendant dies of illness, police refuse to conduct post-mortem

Fatehpur News: बीमारी से अनुचर की मौत, पोस्टमार्टम कराने से पुलिस ने किया इन्कार

Fri, 12 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Attendant dies of illness, police refuse to conduct post-mortem
फाइल फोटो-06-अवनीश कुमार। स्रोत परिजन
बकेवर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के उसराहाखेड़ा निवासी श्यामलाल के पुत्र अवनीश गौतम (36) की तैनाती उन्नाव जिले के अजगैन थाने में अनुचर पद पर थी। उनकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान कानपुर के एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पुलिस ने इन्कार कर दिया। इस पर उन्नाव पुलिस से संपर्क करना पड़ा। इसके बाद पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन

अवनीश के पिता श्यामलाल की वर्ष 2016 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कम पढ़े-लिखे होने के कारण अवनीश को वर्ष 2018 में अनुचर पद पर नियुक्ति मिली। वह करीब एक साल से बीमार थे। दो दिसंबर को लखनऊ पीजीआई में भर्ती किए गए। यहां हालत बिगड़ने पर परिवार उन्हें कानपुर नर्सिंग होम ले गया। रातभर इलाज के बाद सुबह उनकी मौत हो गई और परिजन शव घर ले आए।
विज्ञापन


परिजन ने थाना पुलिस को पोस्टमार्टम की सूचना दी लेकिन पूर्व प्रधान देवी प्रसाद वर्मा के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बाद में उन्नाव पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक से बात होने पर करीब दो घंटे बाद थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने पंचनामा भरावाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष का कहना है कि नियम के अनुसार जहां मौत होती है वहीं पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए। उन्होंने कार्रवाई से इन्कार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि अवनीश 29 अक्तूबर से गैरहाजिर थे। इसलिए प्रारंभिक जांच की जा रही थी। सीओ प्रगति यादव ने भी बताया कि पहले मौत की वजह स्पष्ट की गई। इसके लिए बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फाइल फोटो-06-अवनीश कुमार। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-06-अवनीश कुमार। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-06-अवनीश कुमार। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-06-अवनीश कुमार। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed