फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attendance will be done by student-student

अब अंगूठा लगाकर छात्र- छात्रा देंगे अटेंडेंस

Fri, 07 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be done by student-student
प्रतीकात्मक
जुलाई महीने से राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों लोगों को अंगूठे से अपनी हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए बायोमैट्रिक मशीन अनिवार्य कर दी है। यही व्यवस्था वित्तविहीन स्कूलों में भी लागू करने की योजना है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


जिले में सात राजकीय इंटर कालेज और 33 राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल और 72 एडेड माध्यमिक स्कूल हैं। अभी तक इन स्कूलों में उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज होती है। ऐसे में शिक्षकों के आने और जाने का कोई समय तय नहीं है। इन संस्थानों में बच्चों की उपस्थिति भी दयनीय रहती है। इसी वजह से इन शिक्षण संस्थाओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम नीचे गिरता जा रहा है। इस बात को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। व्यवस्था सुधारने को विभाग ने पहला कदम शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति के बारे में उठाया है। निदेशालय से पत्र जारी कर कहा गया है कि जुलाई से राजकीय और एडेड विद्यालयों में  शिक्षक बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति तय की जानी है।
विज्ञापन


सभी को स्कूल पहुंचने और स्कूल से जाने के समय बायोमैट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज कराने का नियम बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अमान्य विद्यालयों के खिलाफ भी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जुलाई के पहले सप्ताह से स्कूलों में छापेमारी की जाएगी। बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और ऐसे स्कूलों के पंजीकरण वाले स्कूलों की मान्यता खत्म होगी। डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि कुछ नई व्यवस्था सुझाई गई हैं, इनका पालन जिले में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed