फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to rob a young man riding a bike

Fatehpur News: बाइक सवार युवक के साथ लूट का प्रयास

Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a young man riding a bike
बिंदकी। घात लगाए बैठे बदमाशों ने बाइक सवार युवक को डंडा मारकर लूट का प्रयास किया। बचकर निकले युवक ने आगे जाकर लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे युवक को देख बदमाश बाइक छोड़ भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। युवक का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

सुशील (24) पुत्र देवीदीन निवासी ग्राम हसोले खेड़ा, कोतवाली बिंदकी नगर के अमित ट्रेडर्स से काम कर गांव लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के ही खजुहा रोड नहरपुल से सरकंडी जाने वाले मार्ग पर श्मशान घाट के समीप मजार के पास घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार सुशील के ऊपर हमला कर दिया। एक हाथ में डंडा लगा, लेकिन युवक ने साहस दिखाते हुए बाइक आगे बढ़ा दिया। इसके बाद बदमाशों ने डंडा फेंक कर मारा, जो बाइक सवार के पीठ पर लगा। बाइक सवार ने सरकंडी पुल के पास लोगों से पूरी बात बताई। ग्रामीण और युवक मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की एक पल्सर बाइक नहर पटरी के समीप खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने घायल सुशील कुमार का रात में ही सीएचसी में मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पल्सर बाइक के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed