फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to burn woman alive in protest against second marriage after hiding the first

Fatehpur News: पहली छिपाकर दूसरी शादी के विरोध में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 21 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn woman alive in protest against second marriage after hiding the first
फतेहपुर। छिपाकर दूसरी शादी करने का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के सुदेशरा निवासी शबाना बानो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 नवंबर 2018 को दिल्ली उत्तर पूर्वी जाफराबाद निवासी आबिद बेग के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर पति आबिद बेग, ननद अफसा, नंदोई जाकिर प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद मालूम चला कि पति ने 12 साल पूर्व पहली शादी की थी। उससे दो पुत्रियां भी हैं। पहली शादी छिपाने के बाद उससे शादी का विरोध किया। उसे एक जुलाई 2022 को ससुराल वालों ने पीटकर आग लगा दी। घटना से उसका तीन माह का गर्भपात हो गया। मायके पक्ष के लोग सूचना पर दिल्ली आए। उसे मायके लाए और इलाज कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के आरोपी को अर्थदंड की सजा
फतेहपुर। एसीजेएम कोर्ट संख्या द्वितीय ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को जेल में बिताई अवधि और 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया हे। ललौली पुलिस ने गोझ गांव निवासी विजय चंद्र पवार को 2004 में पकड़ा था। उसे जेल भेजा गया था। कोर्ट ने उसे दोषी करार देकर सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन



पत्नी ने बेटों संग पति को पीटा
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निवासी रामविशाल ने बताया कि उसने पत्नी मुलिया देवी को किसी बात पर बुधवार सुबह डांटा फटकारा। पत्नी ने पुत्र गोरलाल उर्फ रामू, श्यामू के साथ मिलकर उसे लाठी डंडो से पीटकर घायल किया। भाई शिवलाल और तीसरे पुत्र अनिल कुमार ने बीच बचाव किया। मामले की पुलिस से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कुत्ते काटने से घायल बालक की हालत नाजुक
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र अंशू को तीन माह पहले घर के बाहर खेल रहा था। उसे कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने झाड़फूंक कराया था। अचानक अंशू की बुधवार को हालत नाजुक हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने रेबीज का असर बताया। हालत गंभीर हैलट लेकर जाने की सलाह दी। परिजन नहीं माने और घर लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed