{"_id":"6249f7e423b58d1c8766af03","slug":"attack-on-former-head-with-stick-and-ax-fatehpur-news-knp6891692168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा(फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के पूर्व प्रधान दिलावर अंसारी को अराजकतत्वों ने शनिवार शाम लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। प्रधान का एक हाथ टूट गया, सिर में भी चोट है।
पूर्व प्रधान दिलावर अंसारी नलकूप से शनिवार शाम घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि गांव में घात लगाए बैठे लालजी, गोपालजी, कल्लू ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पूर्व प्रधान ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने कल्लू को शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना किया था। इसी खुन्नस में हमला किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट में हाथ टूटना निकला है। सिर पर भी घाव है। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।