फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ASP received President's Police Medal

एएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला

Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ASP received President's Police Medal
फतेहपुर। विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर एएसपी, दो निरीक्षकों और दो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है। 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हैं। उन्हें शौर्य के आधार पर राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए डीजीपी की ओर रजत पदक दिया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के निवासी राजेश कुमार कौशांबी, कानपुर नगर, महाराजगंज, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ और जौनपुर में सीओ रह चुके हैं। उन्हें वर्ष 2008 में एएसपी के पद पर पदोन्नति मिली। एसपी सुरक्षा कुंभ मेला, एएसपी रायबरेली, एएसपी महाराजगंज, एसपी सिटी शाहजहांपुर, एसपीआरए कानपुर नगर, इटावा और डायल 112 लखनऊ में तैनात रहे हैैं। सराहनीय सेवा के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

धाता थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी और निरीक्षक संतोष शर्मा को सराहनीय सेवाओं के लिए डीजीपी पुलिस पदक (सिल्वर डिस्क) का सम्मान मिला है। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक शशि प्रकाश पांडेय और सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक जयशंकर मिश्रा को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संतोष ने दुष्कर्म, हत्या में की भी त्वरित कार्रवाई
खागा। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने खागा कोतवाली में तैनाती के दौरान 15 अक्तूबर 2021 को बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म, हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही कर परिजनों को न्याय दिलाने का काम किया। दुष्कर्मी को न्यायालय ने 70 कार्य दिवस में फांसी की सजा सुनाई। संतोष शर्मा इस समय कौशांबी जिले के चरवा थाने में प्रभारी हैं।

डिप्टी जेलर को मिला रजत पदक
डीजी कारागार आनंद कुमार की ओर से जेल में तैनात हेड वार्डर जितेंद्र कुमार सिंह को गोल्ड मेडल और डिप्टी जेलर अंजनी कुमार राय को सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। इस उपलब्धि पर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान, जेलर सुरेश चंद्र और अन्य कर्मियों ने बधाई दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि कोरोना काल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मेडल मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed