फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Asha worker is performing the responsibility of MBBS

Fatehpur News: एमबीबीएस की जिम्मेदारी निभा रहीं आशा कार्यकर्ता

Sat, 19 Apr 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Asha worker is performing the responsibility of MBBS
फतेहपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का दारोमदार आशा कार्यकर्ताओं पर निर्भर है। गंभीर बीमरियों का चिकित्सीय परामर्श से लेकर जिला अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आशा कार्यकर्ता के कंधों पर है। ये महिलाएं एमबीबीएस डॉक्टर की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशाकार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के एक-एक घर जाना है। दिमागी बुखार के कारण और उसके बचाव के बारे जानकारी देना है। वे बुखार, इन्फ्लुंजा रोगी, क्षय, कुपोषित बच्चे, कुष्ठ, फाइलेरिया समेत कई रोगों की पहचान करके रोगियों की सूची बनाएंगी। इसके अलावा घरों में चूहा, छछूंदरों से होने वाली बीमारी के विषय में परिवारों को प्रशिक्षत भी करेंगी। वे हीट वेव के मरीजों की भी पहचान करके बीमारी के प्रति लोगों को एक्सपर्ट की भांति जागरूक करेंगी। ऐसे रोगियों की पहचान करके नजदीकी सरकारी अस्पतालों में उपचार की सलाह देने के साथ एंबुलेंस से पहुंचाएंगी। इन कार्यकर्ताओं से लिए जाने वाले कई कार्य एमबीबीएस डॉक्टर के हैं। इसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मच्छरजनित मरीजों की पहचान भी शामिल हैं। ऐसे में संचारी रोग अभियान भी सिर्फ कागजों पर ही पूरा होगा।
विज्ञापन

सभी आशा कार्यकर्ताओं को एक प्रोफार्म दिया गया है। उसमें संबंधित बीमारियों की जानकारी लिखकर दी गई है। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। वे घर-घर जाकर उसी प्रोफार्म के तहत लोगों को जानकारी दे रही हैं और लक्षणों की पहचान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. इश्तियाक अहमद, एसीएमओ, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed