फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   As soon as the sun turns red, the rays start spewing out

सूरज के लाल होते ही आग उगलना शुरू कर देती हैं किरणें

Tue, 14 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
As soon as the sun turns red, the rays start spewing out
कलक्ट्रेट में प्यास बुझाते बंदर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। इन दिनों गर्मी चरम पर है। सूरज की किरणें सुबह से ही आग बरसा रही हैं। गर्म लू के थपेड़ों और तपती धरती लोगों को बेचैन कर रही है। उमस के कारण लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। जून की तपती दोपहरी में चलने वाले लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों को न तो घरों में और न ही बाहर चैन मिल रहा है।
विज्ञापन

घरों में लगे पंखे और कूलर भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली गर्म पछुआ हवा लोगों को झुलसा रही हैं। ऐसे में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी से निजात के लिए अब हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि इसी सप्ताह में बारिश की संभावना है। मंगलवार से आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed