फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl student blackmailed by making obscene video in Fatehpur, police arrested the accused

Fatehpur: छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2022 04:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2022 04:33 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सांख्यिकी विभाग में संविदा में तैनात था।  

विज्ञापन
Girl student blackmailed by making obscene video in Fatehpur, police arrested the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में मकान मालिक की पुत्री का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में आरोपी किरायेदार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला सांख्यिकी विभाग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली स्नातक की छात्रा है। छात्रा के घर में किराये पर सीतापुर जिला महमूदाबाद पोस्ट डफरा निवासी अनमोल सिंह रहता है। अनमोल सिंह सांख्यिकी विभाग में संविदा कर्मी है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, अपहरण, धमकी, छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed