फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   arona,fathepur,fathepur news

‘दस्तक’ में गांवों की रिपोर्ट ज्यादा गंभीर

Sun, 09 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
arona,fathepur,fathepur news
फतेहपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए गांवों में चल रहे पांच दिवसीय दस्तक अभियान को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है, लेकिन पिछले चार दिनों जांच में जो रिपोर्ट उभर कर आई है, वह शहरी क्षेत्र से ज्यादा गंभीर नजर आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के लिए 2224 टीम लगी हैं और 24 घंटे में 4459 ऐसे मरीज चिह्नित किए हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। इन्हें 10-10 दिन की दवाएं देकर घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनको मिलाकर जिले में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 11,380 पहुंच गई है। रविवार को भी एसडीएम व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की टीमों ने दवा वितरण का सत्यापन किया।
विज्ञापन

गांवों में घर-घर सर्वे के दौरान जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं, उनमें अधिकांश लोग ऐसे हैं जो गैर राज्य या जनपद से काम छोड़कर लौटे हैं। फिर जिले में ही उद्योग-धंधों में काम करने के लिए जाते है। टीमों की जांच में इन्हें बुखार, जुकाम, बदन दर्द जैसे लक्षण के साथ खांसी भी आ रही है। इलाज के लिए इन लोगों ने गांव की दुकानों से दवाएं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने भी कोरोना की जांच नहीं कराई है। एक ब्लाक में मात्र चार टीम होने की वजह से अभी सभी गांवों में पहुंच कर घर-घर यह टीम जांच नहीं कर सकी हैं। एसडीएम प्रमोद झा, एसडीएम प्रियंका और एसडीएम प्रहलाद सिंह ने गांवों का भ्रमण कर दवा वितरण की हकीकत देखी। उधर, भिटौरा पीएचसी के प्रभारी विमल चौरसिया और सुपरवाइजर एसपी दीक्षित ने भी 12 गांवों में दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed