{"_id":"57ae27b44f1c1bee07ee5ec5","slug":"army-recruitment-surge-aroused-was-at-the-train-station","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेना भर्ती के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ा रेला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हो रही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर युवाओं को रेला लग गया। इंटरसिटी, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस में जनरल और स्लीपर दोनों बोगी फुल दिखी। कई युवाओं ने लटककर यात्रा की।
शाम ढलते ही फतेहपुर रेलवे स्टेशन खचाखच भर गया था। अप पर जाने वाली सभी ट्रेनें भरकर यहां से रवाना हुईं। देर रात तक युवाओं की स्टेशन के बाहर भीड़ लगी रही। शाम को स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं। इससे भर्ती में भाग लेने जा रहे युवाओें की प्लेटफार्म व आसपास की दुकानोें में भीड़ लगी रही।
इंटरसिटी, संगम एक्सप्रेस ट्रेन आने पर एक-दूसरे को धक्का-मुक्की के साथ गेट पर चढ़ते दिखाई दिए। भीड़ अधिक होने की वजह से बहुत से युवा अभ्यर्थीडिब्बे के गेट पर खड़े हो जान जोखिम मेें डालकर यात्रा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को कानपुर में फतेहपुर जिले के युवाओं की भर्ती होनी है। ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लोग शाम को निकले। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 हजार युवा सेना भर्ती में भाग लेंगे। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कालका, प्रयागराज, मुरी, रीवां एक्सप्रेस में युवा अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए गए।