{"_id":"6114195e8ebc3e769d17b7dc","slug":"army-fatehpur-news-knp6457131147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान के साथ फौजी अंकुर को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान के साथ फौजी अंकुर को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। सड़क हादसे में दिवंगत हुए फौजी अंकुर सिंह को बुधवार की शाम टेनी गांव में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना के अधिकारी व सिपाही टेनी गांव पहुंचे और सम्मान सहित अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां इंस्पेक्टर खागा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
टेनी गांव निवासी अंकुर सिंह (26) भारतीय सेना में थे और वर्तमान में राजस्थान में उनकी तैनाती थी। वह अवकाश पर घर आए हुए थे। सोमवार को वह अपने दोस्त चिराग सिंह के साथ बाइक से किशनपुर की ओर से खागा आ रहे थे। त्रिलोचनपुर गांव के पास बाइक फिसलने के कारण दोनों लोग घायल हो गए
थे। परिजन अंकुर को लेकर आर्मी अस्पताल कानपुर पहुंचे। जहां मंगलवार की शाम अंकुर ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को गांव आया तो पूरा गांव उमड़ पड़ा। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा के साथ महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। राजस्थान से आए सेना के अधिकारी व कर्मचारियों ने अंकुर को सम्मान के साथ विदाई दी।