फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Arms factory busted, six arrested

असलहा फैक्टरी का भांडाफोड़, छह गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 08:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Arms factory busted, six arrested
पुलिस लाइन में असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते एसपी राजेश सिंह व पीछे मौजूद पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्टरी संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र के फुलवामऊ तिराहे पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात मोहम्मद मोबीन खान निवासी खलील नगर कोतवाली शहर, मोहम्मद फारूख निवासी पीरनपुर मुराइन टोला कोतवाली शहर, रवि प्रताप सिंह निवासी कस्बा गाजीपुर को तीन तमंचे और एक स्कार्पियो के साथ पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग असलहे बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

असलहे श्याम और संजय से खरीदा है। ये लोग बड़ागांव के शस्त्र फैक्टरी का संचालन करते हैं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर बडागांव के जंगल में पहुंची। यहां श्याम और संजय असलहा फैक्टरी चला रहे थे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। मौके से शस्त्र बनाने के उपकरण और भट्टी बरामद की गई। आरोपियों से आठ तमंचे, दो देशी राइफल, 4 अर्द्ध निर्मित तमंचा, तमंचा बनाने का सांचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया श्याम और संजय फैक्टरी का संचालन करते है। बाकी आरोपी असलहों की सप्लाई करते हैं। ये लोग बांदा, रायबरेली और कौशांबी समेत कई जिलों में असलहे की सप्लाई करते हैं। चुनाव को लेकर असलहों का निर्माण तेजी से किया जा रहा था। गाजीपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया है। आरोपियों से कुछ लोगों के और भी नाम सामने आए हैं। उनकी भी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed