फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   apharan falloup,fathepur,aaropi giraftar

अपहरण के आरोपी शोएब का खागा में सरेंडर

Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
apharan falloup,fathepur,aaropi giraftar
खागा। नाबालिग लड़की के अपहरण में फरार चल रहे अभियुक्त शोएब उर्फ सेबू ने शुक्रवार को खागा कोतवाली में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी शोएब उर्फ सेबू ने गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। लड़की के पिता ने 10 अप्रैल को सेबू व उसके घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 15 अप्रैल को लड़की को बरामद कर शोएब के भाई व एक रिश्तेदार को जेल भेजा था। सप्ताहभर पहले पुलिस ने शोएब के घर दिन में दबिश दी थी। तब जेसीबी लेकर पहुंचे सीओ खागा ने रिश्तेदारों से कहा कि अगर सेबू ने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस घर गिराने की कार्रवाई करेगी। इस चेतावनी के बाद शुक्रवार को शोएब उर्फ सेबू ने कोतवाली खागा में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed