{"_id":"6a8c99b4dac90247440ab585","slug":"antivenom-injection-for-snakebite-patient-procured-from-outside-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161045-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सर्पदंश के मरीज से बाहर से मंगवाया एंटीवेनम इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सर्पदंश के मरीज से बाहर से मंगवाया एंटीवेनम इंजेक्शन
विज्ञापन
फतेहपुर। फतेहपुर जिला अस्पताल में सर्पदंश के एक मरीज के तीमारदार को रविवार को 740 रुपये का एंटीवेनम इंजेक्शन बाहर से खरीदना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी सर्वेश पाल को रविवार को खेत में सांप ने डस लिया था। परिजन उसे करीब 11 बजे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने इंजेक्शन उपलब्ध न होने की बात कही। उन्होंने तीमारदार रामौतार को पर्ची देकर बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा। रामौतार ने मजबूरी में 740 रुपये में इंजेक्शन खरीदा और अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वे मुफ्त इलाज की उम्मीद में मरीज को जिला अस्पताल लेकर आए थे लेकिन यहां इंजेक्शन नहीं मिला।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में एंटीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। उन्होंने बाहर से इंजेक्शन मंगवाने के मामले की जांच कराने की बात कही। संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।