फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Another death from dengue in Fatehpur

फतेहपुर में डेंगू से एक और मौत

Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Another death from dengue in Fatehpur
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
 जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चार दिन पहले सलेमाबाद गांव के एक युवक की मौत के बाद बुधवार रात असोथर कस्बे की एक महिला की भी डेंगू से मौत हो गई। वह कानपुर के फार्च्यून नर्सिंगहोम में भर्ती थी। इसके अलावा असोथर कस्बे का ही डेंगू पीड़ित युवक कानपुर के उर्सला अस्पताल में सप्ताह भर से भर्ती है।
विज्ञापन



असोथर कस्बे के किलापर के रामबाबू सविता की पत्नी सीमा (32) को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। पहले जांच में टाइफाइड निकला था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे मंगलवार को कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। बुधवार को नर्सिंगहोम की ओर से कराई गई जांच में महिला को डेंगू निकला। बुधवार रात ही प्लेटलेट्स काफी कम हो जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



इससे पहले सलेमाबाद के ननकाई नामक युवक को डेंगू की पुष्टि कानपुर के हैलट अस्पताल में हुई और वहीं पर इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी। दूसरी ओर असोथर के ही थरियांव तिराहा मोड़ पर रहने वाले मनोज बाजपेई के युवा बेटे आदर्श को बुखार आने पर एक सप्ताह पहले कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी हालत में भी सुधार नहीं है। कस्बे के महामाया सिंह, अंकुर सिंह, राजेश कुमार का कहना है कि पिछले महीने से लोग बुखार समेत कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है।



इस बाबत संक्रामक सेल के हेड डॉ. रमाकांत का कहना है कि डेंगू का खतरा सितंबर से शुरू होता है। कानपुर और लखनऊ में भले ही डेंगू निकल रहा हो, लेकिन इस जिले में ऐसा नहीं है, फिर भी असोथर पीएचसी की संक्रामक टीम को प्रभावित बस्ती में भेजकर पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed