फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   And appeared on the eighth day of Navratri fast Faith

नवरात्र के आठवें दिन आस्था के उबाल में और दिखाई दी तेजी

Sat, 28 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
And appeared on the eighth day of Navratri fast Faith

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की उपासना करके परिवार के मंगलमय रहने की कामना की गई। देवी मंदिरों में आस्था का ज्वार नजर आया। जगत जननी के भक्त आराधना में लीन नजर आए। देवी उपासकों ने माता रानी की चरणों में मत्था टेकने के साथ कन्या भोज का आयोजन किया।

विज्ञापन


सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी हैं। महागौरी श्रष्टि का आधार हैं, अक्षत सुहाग की प्रतीक हैं। देवी के इस रूप की पूजा से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल मिलता है।
विज्ञापन


नवरात्र व्रत के आठवें दिन साधक मां जगत जननी जगदंबा के इसी रूप की आखिरी दिन उपासना की गई। 18 गुणों की प्रतीक महागौरी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों में खासा उत्साह व उल्लास दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दुर्गा मंदिर व कालिकन मंदिर में आस्थावानों ने माता रानी की चरणवंदना करते हुए परिवार में सुख एवं शांति कायम रखने की प्रार्थना की। तांबेश्वर मंदिर में श्रद्धा के शीश झुकाने के लिए हुजूम उमड़ता रहा। मंदिरों के अलावा घरों में पूजा पाठ हुए। कई मंदिरों में कन्या भोज आयोजित किए गए।

आठ दिन बही धार्मिक बयार में मांगलिक कार्यक्रमाें की भी खूब धूम रही। हथगाम प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के मानकामेश्वर मंदिर, बजरंग मंदिर, मऊपारा के दुर्गा मंदिर में सुबह से शाम तक भक्ताें के शीश नवाने का सिलसिला चलता रहा।   


शार्प वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी पुरानी बिंदकी ने नवरात्र के मौके पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया। सोसाइटी के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने शुक्रवार संस्था के कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में कन्या बचाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed