{"_id":"67df0c21cee1e1fb9901aa76","slug":"an-innocent-bike-rider-died-after-falling-from-his-mothers-lap-four-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-131150-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मां की गोद से गिरे बाइक सवार मासूम की मौत,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मां की गोद से गिरे बाइक सवार मासूम की मौत,चार घायल
विज्ञापन
हुसैनगंज। बाइक की हैंडल में लटक रहे बैग की वजह से शुक्रवार रात एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में छह माह के मासूम की मौत हो गई। उसके पिता-मां व दो भाई घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
हथगाम थाना के मुगलानीपुर निवासी फईम (25) की ससुराल सदर कोतवाली के वलीदपुर गांव में है। फईम ससुराल से पत्नी अफरोज,पुत्र समीर (4), अरहान (2) व छह माह के साहिल को बाइक से लेकर घर जा रहे थे। बाइक सवार हुसैनगंज थाने के मवई गांव के पास पहुंचे। बाइक की हैंडल में सामान व कपड़ों का बैग लटका था। सामने से आ रहे युवक ने की बाइक में लटके बैग काे टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक में अफरोज की गोद से उछलकर साहिल दूर गिरा। अफरोज रोड पर चेहरे के बल गिरी। अनियंत्रित बाइक समेत फईम व बच्चे घिसटते हुए कुछ दूर तक चले गए।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। परिवार को घायल देखकर राहत बचाव में जुटे। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को परिजनों ने शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। मासूम साहिल की मौत से परिवार के लोग बेहाल दिखे। परिजन मां अफरोज को हादसे की जानकारी देने से बचते नजर आए। परिजनों ने बताया कि मां को बच्चे का दूसरी जगह इलाज कराने की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।