फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Amin's strike over the recovery of billions affected

अमीनों की हड़ताल खत्म करोड़ों की वसूली प्रभावित

Fri, 19 Jan 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Amin's strike over the recovery of billions affected
धरना देते अमीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए चल रही हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन शाम को खत्म हो गई। अमीनों ने फील्ड में जाकर राजस्व वसूली करने की बजाय तहसील मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष का दावा है कि करीब दो करोड़ रुपये की वसूली प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर मंगलवार से जिले के सभी अमीन हड़ताल पर रहे। प्रदर्शन के आखिरी दिन सदर तहसील में शाखा अध्यक्ष गोरे लाल ने कहा कि सरकार का रवैया अमीनों का हक मार रहा है। जो मांगें हैं, उन पर गौर नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर दुर्गेश कुमार सिंह, हरी शंकर शुक्ला, शीतला प्रसाद मिश्रा, धर्मेश कुमार, सुनील कुमार भी मौजूद रहे। इधर, पीक सीजन में अमीनों की हड़ताल से करीब दो करोड़ रुपये की वसूली प्रभावित हुई है। जिले में मौजूदा समय में 145 राजस्व संग्रह अमीन हैं। सदर तहसील मेें 60, बिंदकी में 46 और खागा तहसील में 39 राजस्व संग्रह अमीन हैं। इन्हें प्रत्येक हफ्ते 5-5 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी नहीं किया काम  
खागा। अमीनों ने तीसरे दिन भी काम नहीं किया। शाखा अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि अमीन से केवल काम लिया जा रहा है, उनकी सुविधाओं पर गौर नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर अशोक कुमार, योगेंद्र द्विवेदी, जयचंद्र मौर्या, योगेंद्र त्रिवेदी, संजेश कुमार, लाल बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा खामियाजा
बिंदकी। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष शिवकरन सिंह ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों पर गौर नहीं करती है तो फिर लोकसभा चुनाव में उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राम शरन सिंह, जय कुमार, राम बहादुर कोरी, रामचंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र, कृष्ण बहादुर सिंह, सूरजपाल, प्रदीप कुमार, जयकुमार, बलवीर, रंजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed