{"_id":"64039eeafa2aa4e93402a104","slug":"amauli-devmai-hathgam-block-lags-behind-in-rejuvenation-fatehpur-news-c-12-1-108708-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कायाकल्प में अमौली, देवमई, हथगाम ब्लाक फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कायाकल्प में अमौली, देवमई, हथगाम ब्लाक फिसड्डी
Sun, 05 Mar 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कायाकल्प योजना में जिले के तीन ब्लाक फिसड्डी हैं। ब्लाक का कोई भी परिषदीय स्कूल शासन के 19 बिंदुओं पर खरा नहीं उतरा। कायाकल्प योजना की समीक्षा में आयुक्त प्रयागराज ने नाराजगी जताई है।
जिले में नगर समेत 14 ब्लाकों में 2122 स्कूल हैं। स्कूलों को संसाधनों से लैस करने के लिए कायाकल्य योजना संचालित है। इस योजना के तहत 19 बिंदुओं पर काम होना है। इनमें स्कूलों में बालक बालिका शौचालय, पेयजल व्यवस्था, रनिंग वाटर, वॅासबेसिंग, रंगाई पुताई, स्मार्ट क्लास, बिजली कनेक्शन, वायरिंग, आरओ समेत 19 बिंदुओं के तहत स्कूलों में काम होना है।
आयुक्त प्रयागराज की ऑनलाइन कायाकल्प योजना की समीक्षा में अमौली, हथगाम, देवमई ब्लाक फिसड्डी पाए गए हैं। इन ब्लाकों के बीईओ से आयुक्त ने नाराजगी जताई है। साथ ही कार्यशैली में सुधार के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि तीनों ब्लाकों में कायाकल्प योजना के सुधार के लिए सभी बीईओ को ग्राम प्रधानों से संपर्क करने के साथ ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इन ब्लाकों में कायाकल्प योजना पटरी पर आ जाएगी।