फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Amar Ujala was shopping festival opening

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का हुआ उद्घाटन

Wed, 22 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala was shopping festival opening
मेले का उद्घाटन करते सीएमओ व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सप्तरंगी रोशनी में नहाए अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का मंगलवार को उद्घाटन के साथ विधिवत श्रीगणेश हो गया। लोग आते रहे और ख्वाहिश पूरी करते गए। किसी को इलेक्ट्रानिक तंदूर ने रिझाया, तो किसी को स्कूटी पंसद आई। ख्वाहिशें सिमटने का सिलसिला दोपहर से रात तक चलता रहा। बच्चों ने मिक्की हाउस का मजा लिया, तो महिलाओं ने रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ साजसज्जा का सामान खरीदा।

विज्ञापन


शहर के आईटीआई कैंपस में 20 जून से 29 जून तक चलने वाले अमर उजाला व टाटा शक्ति की ओर से लगे अब तक के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल का शाम साढ़े सात बजे सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय व एएसपी राज कमल ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने अमर उजाला को सामाजिक सरोकार से जुड़ा अखबार बताते हुए कहा कि यह अखबार समाज में ऐसे इवेंट करता रहता है, जिससे जनता का सीधे जुड़ाव होता है। यकीनन इससे अखबार और जनता के सीधे संबंध बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का जिक्र करते हुए फेस्टिवल को फतेहपुरियों के लिए तोहफा करार दिया। सीएमएस डा. ओपी द्विवेदी व जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने कहा कि इस फेस्टिवल में हर जरूरत का सामान उपलब्ध है।

इसका लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, सभासद विनय तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राकेश तिवारी, तेज बहादुर सिंह, छवि दुबे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

आंखें देखती रह गईं जादूगर की करामात
अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल की शाम जादूगर नगीना के नाम रही। जादूगर ने हाथ का जादू दिखा कर हर किसी को दंग कर दिया। टूटी माला को जोड़ कर उछालना, एएसपी को फ्लवार का गुलदस्ता पेश करना, यह कुछ ऐसे कार्यक्रम रहे, जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ गए।  

फॉलीवुड के कलाकारों का धमाल
आईटीआई कैंपस में मंगलवार की शाम रंगीन हो गई। फॉलीवुड अकादमी के डायरेक्टर आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों ने शिव नृत्य प्रस्तुत किया। अकादमी के ही शिवम राजपूत ने खुद का बनाया गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। एकल और युगल नृत्य पेश करने के दौरान इन स्थानीय कलाकारों में बॉलीवुड टच साफ झलका।

मम्मी ने पाया टिफिन बाक्स, बेटी ने जीता छाता
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में टाटा शक्ति कंपनी के स्टॉल पर प्रशभनोत्तरी हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से तीन भाग्यशाली लोग पुरस्कार हासिल करने में कामयाब रहे। शहर के लाला बाजार के अबूजर ने सही जवाब देकर पहला ईनाम पाया और टार्च जीती।

दूसरा पुरस्कार गाजियाबाद की कविता वर्मा ने जीता। उन्हें टिफिन बाक्स दिया गया। कविता की बेटी आर्या ने सवालों का जवाब दे रही भीड़ के बीच तीसरा पुरस्कार अपने नाम कर लिया। आर्या को छाता ईनाम में मिला।

नहीं लपक पाए, ईनाम जरूर पाए
सतरंगी रोशनी से नहाए स्टेज पर भी तीन लोग पुरस्कृत किए गए। इन्हें जो बताया गया था, उसे तेजी के साथ कहना था। लेकिन कई प्रयास के बाद भी एक भी प्रतिभागी ऐसा नहीं कर सका। इसके बावजूद उन्हें पुरस्कार से नवाजा गया।


हर कोई दिखा सेल्फी लेता:
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में हर दिन ईनाम जीतने का मौका दिया गया। आकांक्षा मोटर्स की ओर से हर रोज की उम्दा सेल्फी पर पांच सौ रुपये का पुरस्कार देने का निर्णय लिया। पहले दिन सेल्फी लेने के लिए लोग उमड़ पड़े। इनमें से विजेता का नाम दूसरे दिन प्रकाशित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed