फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Amar Ujala shopping festival today

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल आज से

Mon, 20 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala shopping festival today
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के लिए तैयार हो रहा आईटीआई कैंपस। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज सोमवार 21 जून से हो रहा है। दोपहर तीन से रात 10 बजे तक आईटीआई कैंपस में इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा। यहां आप मनचाही चीजों की खरीददारी तो कर सकेंगे। साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
विज्ञापन



बच्चों को रिझाने को मिक्की हाउस होगा तो  सखी सहेलियों के साथ गोल गप्पा से लेकर इडली का जायका लेने को फूड कार्नर की सेवाएं ली जा सकेंगी। किसान खेतीबाड़ी के सामान की खरीददारी कर सकेंगे तो गृहणियों के लिए रसोई और घर की जरूरत का सारा सामान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन



अमर उजाला और टाटा शक्ति के सहयोग से लगने वाले 10 दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर रहीं। आईटीआई कैंपस में वाटर प्रूफ पंडाल तैयार हो रहा है। आईटीआई की नई बिल्डिंग साइड पर एक भव्य मंच बन रहा है, जिसमें हुनरमंदों को अपनी काबिलियत का जौहर दिखाने को एक मुफीद प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा नजर आएगी तो फैशन शो, मैजिक शो, किड्स डांस कंप्टीशन का लुत्फ भी परिवार के साथ उठाया जा सकता है। इस मंच पर प्रतिभा का धमाल मचाने वाले हुनरमंद स्थानीय होंगे। इन हुनरमंदों को प्रतिभागी बनने का मौका देने के लिए 21 व 22 जून को ऑडीशन रखा गया है। जूनियर वर्ग की होने वाली प्रतियोगिता में पांच से 12 साल और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए उम्र की बाध्यता 13 से 20 वर्ष रखी गई है।  



 फूड कार्नर में चाऊमीन से लेकर गोेलगप्पा खाने को मिलेगा तो खेलने की जिद कर रहे बच्चों को रिझाने के लिए बगल में ही प्ले ग्राउंड में मिक्की हाउस का दीदार होगा। यहां बच्चों को झूला झुलाने से लेकर रेलगाड़ी का सफर कराने की सुविधा मिलेगी। अधिक जानकारी और स्टाल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9307911933 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed