{"_id":"6986442b9c2eddf44500dbe7","slug":"allegations-of-not-giving-certificates-to-panchayat-members-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-148866-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र न देने का आरोप
विज्ञापन
गाजीपुर। असोथर ब्लॉक की फरीदाबाद टिकरी ग्राम पंचायत के सदस्यों ने प्रमाणपत्र न मिलने को लेकर डीएम से शिकायत की है। पंचायत सदस्यों का आरोप है कि वर्ष 2021 में चुनाव जीतने के बावजूद उन्हें अब तक प्रमाणपत्र नहीं दिए गए हैं। ब्लॉक कार्यालय से जानकारी मिली कि सभी सदस्यों के प्रमाणपत्र प्रधान ले गए हैं।
आरोप है कि जब पंचायत सदस्य प्रमाणपत्र लेने असोथर ब्लॉक पहुंचे तो वहां बताया गया कि प्रधान सभी प्रमाणपत्र रिसीव कर चुके हैं। इसके बाद सदस्यों ने प्रधान से अपने प्रमाणपत्र मांगे लेकिन प्रधान ने प्रमाणपत्र अपने पास होने से इन्कार कर दिया।
पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही निर्देश का पालन न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। शिकायत करने वालों में पंचायत सदस्य स्व. सुधा देवी के पति मनोज मौर्य, राम सुमिरन एडवोकेट और संगीता शामिल रहे।