Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegations of land grabbing through a forged will, six years after the father's death.

Fatehpur News: पिता की मौत के छह साल बाद फर्जी वसीयतनामा बना जमीन हड़पने का आरोप

Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of land grabbing through a forged will, six years after the father's death.
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा खास गांव में एक व्यक्ति की मौत के छह साल बाद फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से मंगलवार को खागा कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़ा खास निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ कानपुर के नौबस्ता स्थित राजीव बिहार में रहते हैं। उनके पिता प्रताप चंद्र गुप्ता की वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि गांव के गोवर्धन प्रसाद ने उनकी मौत के बाद किसी अन्य व्यक्ति को प्रताप चंद्र गुप्ता के स्थान पर खड़ा कर वर्ष 2014 में खागा तहसील में कूटरचित वसीयतनामा तैयार कराया।
विज्ञापन

इसमें रेहान अहमद, अमित कुमार और तौकीर अहमद भी शामिल थे और उन्होंने गवाह की भूमिका निभाई थी। आरोप है कि गोवर्धन ने पंचायत कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवाया। इसके आधार पर इसी वर्ष 21 मई को जमीन का दाखिल-खारिज करा लिया। राजस्व अभिलेखों में नामांतरण होने के बाद पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed