{"_id":"69bd87c7fdfc841d24054a02","slug":"allegations-of-bullying-in-the-construction-of-open-gym-demand-for-investigation-from-dm-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151345-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओपन जिम निर्माण पर दबंगई का आरोप, डीएम से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओपन जिम निर्माण पर दबंगई का आरोप, डीएम से जांच की मांग
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पंचायत बहुआ में गाटा संख्या 987 की भूमि पर ओपन जिम निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा की स्थानीय पदाधिकारी रेखा वर्मा ने डीएम से जांच की मांग की है।
रेखा वर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 987 में कुल 0.0570 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। स्व. बलवंत सिंह के परिवार पर निर्धारित हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। पहले भी इस जमीन का कुछ हिस्सा बेचा जा चुका है।
इसके बावजूद मौके पर करीब 2500 वर्ग फीट से अधिक भूमि पर कब्जा बना है। इसी विवाद के चलते दिनेश प्रताप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे ओपन जिम का निर्माण पिछले तीन माह से रुका है। यह निर्माण कार्य 60 से 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। रेखा वर्मा ने राजस्व निरीक्षक स्तर से निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जा हटवाने और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।