फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Airport is missing in electoral issues

चुनावी मुद्दों में गुम हो चुका है हवाई अड्डा

Thu, 04 Apr 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Airport is missing in electoral issues
acquired land - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनावी सीजन में जिले के लोगों को एक नहीं कई बड़े सपने दिखाए गए। शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट की तरह ही करीब तीस साल पहले शहर सीमा से जुड़ी जमीन पर हवाई अड्डा निर्माण 1989 के लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद हवाई अड्डा के निर्माण समेत कई बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत भी हुई, लेकिन अल्पकाल में सरकार गिरते ही एक भी परियोजना परवान न चढ़ सकी। वर्तमान समय में जिले में सिर्फ दो राजकीय महिला महाविद्यालय ही वीपी सिंह सरकार की पहचान हैं।
विज्ञापन

जिले में हवाई अड्डा निर्माण के लिए जमीन आवंटित है। यह जमीन नगर पालिका क्षेत्र में मदारीपुर और बड़े पुल के मध्य स्थित है। 1989 में वीपीसी सिंह यहां से सांसद चुनकर प्रधानमंत्री बने। उन्होंने फतेहपुर और बिंदकी में राजकीय महिला महाविद्यालय, आदर्श रेलवे स्टेशन का निर्माण, हवाई अड्डा निर्माण, सीवर लाइन की निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। इन सभी परियोजनाओं में अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। राजकीय महिला महाविद्यालय में बजट का आवंटन होने बाद निर्माण भी प्रारंभ हो गया था। हवाई अड्डा, सीवर लाइन और रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए बजट का आवंटन भी हो गया था। कुछ महीने के कार्यकाल में सरकार गिर गई और बलिया सांसद चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री बदलते ही सीवर लाइन, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा निर्माण का बजट बलिया भेज दिया गया। ऐसे में अभी तक हवाई अड्डा की जमीन खाली पड़ी है। खास बात तो यह है कि इन सभी परियोजनाओं को जनप्रतिनिधि भूल भी चुके हैं। वर्तमान समय में हवाई अड्डे के नाम की इस जमीन का मवेशी चराने के लिए उपयोग हो रहा है।  
विज्ञापन

.................................
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed