फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the gritty father-brother of the accused were made co-accused

Fatehpur News: किरकिरी के बाद आरोपी के पिता-भाई को सहआरोपी बनाया

Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
After the gritty father-brother of the accused were made co-accused
फोटो-31- बुलडोजर की आंशिक कार्रवाई के बाद आरोपी सिकंदर की वीरान पड़ी इमारत। संवाद
विज्ञापन

फॉलोअप
- लवजिहाद के तहत दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का मामला
- आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीमें लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। लव जिहाद के तहत युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस किरकिरी कराने के बाद हरकत में आई है। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद संगीन मामले में शांत हो गई थी। हिंदू सगठनों की मांग के बाद आरोपी के पिता और भाई को साजिश के तहत साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाया है। चार टीमें गठित कर फरार पिता-पुत्र की तलाश में दबिश देना शुरू किया है। हालांकि घटना के समय आरोपी के साथ अन्य की मौजूदगी की भी बात भी सामने आ रही है।
राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की हिंदू युवती (19) बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गेस्ट हाउस में 22 जून को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। युवती को उसका पूर्व परिचित सोनू उर्फ सिंकदर निवासी ज्वालागंज गेस्ट हाउस से युवती को बहलाकर कुछ दूर निर्माणाधीन मकान पर ले गया था। दुष्कर्म के बाद युवती को ईंट से कूंचकर मरणासन्न हालत में छोड़ गया था।
विज्ञापन

हैलट में इलाज दौरान 26 जून को युवती की मौत हो गई थी। पुलिस सिकंदर को जेल भेज चुप्पी साधे थी। परिवार और हिंदू संगठनों के हंगामे पर पुलिस हरकत में आई है। एसपी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर विवेचक बिंदकी कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने सिंकदर के पिता इस्लाम और बड़े भाई अलाउद्दीन उर्फ छोटू को सहआरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रापर्टी कारोबार से जुड़े हैं। इन दोनों को घटना की साजिश रचने और साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई हैं। प्रथम टीम में बिंदकी कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी समेत सात सदस्य, दूसरी टीम स्वाट टीम प्रभारी प्रथम रवींद्र श्रीवास्तव समेत आठ सदस्य, तीसरी टीम में स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी विंध्यवासिनी तिवाार समेत छह सदस्य, चौथी टीम सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद पटेल समेत चार सदस्यों की है।
टीमें सीओ बिंदकी के दिशा निर्देशन पर काम करेंगी। पर्यवेक्षण अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र हैं। एसपी को टीमें प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट सौंपेगी।
-----------
रिमांड में आएगा सिंकदर उगलेगा राज
- मृतका का गायब मोबाइल खोजने के लिए पुलिस लेगी रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले सिकंदर उर्फ सोनू पुलिस कस्टडी रिमांड पर आएगा। मृतका का लापता मोबाइल खोजने के आधार पर पुलिस कोर्ट से रिमांड मांगेगी। कोर्ट से पुलिस इसी हफ्ते आरोपी को रिमांड पर ले सकती है। रिमांड में आरोपी से लंबी पूछताछ की जा सकती है।
फरीदपुर कांड के मामले में सोनू उर्फ सिकंदर को पुलिस 25 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। घटना के बाद से युवती का मोबाइल लापता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोबाइल साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपी सिकंदर ने गायब किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सिकंदर ने मोबाइल रास्ते में कहीं फेंकना बताया था। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। इसी आधार पर पुलिस सिकंदर को रिमांड पर लेगी। रिमांड में मोबाइल बरामदगी के साथ घटना के कई अनसुझले सवालों पर पुलिस पूछताछ करेगी। विवेचक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिमांड के लिए कोर्ट में शुक्रवार को अर्जी दी जाएगी। कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड कोर्ट से करीब 24 घंटे का लिया जाएगा।

इनसेट
कार में सिकंदर के सहयोगी कौन थे
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या में सिकंदर के साथ उसके अन्य साथी शामिल होना बताया जा रहा है। परिवार और हिंदू संगठन लगातार इसका खुलासा करने की पुलिस से मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना में सिकंदर को ही अकेला आरोपी मान रही है। हिंदू संगठनों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जा सकता है। सिकंदर अपने साथियों संग कार से पहुंचा होगा। उसने सहयोगियों की मदद से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
--------------
इनसेट
23 जून से 29 जून तक की पुलिस कार्रवाई
- दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी को जेल भेज चुकी पुलिस
- आरोपी के पिता और भाई को पुलिस ने सहआरोपी बनाया
- घोषी ब्रदर्स ट्रेवल्स एजेंसी पर कार्रवाई के लिए एआरटीओ को पत्राचार किया
- आरोपियों के आठ वाहनों को सीज किया गया
- दिवंगत युवती का मोबाइल बरामदगी का प्रयास शुुरू किया
- मुख्य आरोपी समेत संलिप्त लोगों पर रासुका लगाने की कार्रवाई चालू
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed