फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After molesting the teenager and making her consume a stupefying substance, she was left on a train to Delhi.

Fatehpur News: छेड़छाड़ के बाद नशीला पदार्थ पिला किशोरी को दिल्ली की ट्रेन में छोड़ा

Fri, 12 Jun 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
After molesting the teenager and making her consume a stupefying substance, she was left on a train to Delhi.
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र एक गांव की किशोरी को युवक रविवार को अपहरण कर ले गया। साथी संग मिलकर किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी हालत में उससे अश्लील हरकत की। इसके बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेन में छोड़ दिया। पुलिस बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को मजदूरी करने गया था। 16 वर्षीय पुत्री और पत्नी घर में थे। आरोप है कि थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव का रहने वाला नीरज पाल बहलाकर पुत्री को रेलवे स्टेशन ले गया। यहां मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं निवासी रूपेश पाल स्टेशन पर पुत्री को मिला। दोनों ने पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

परिजन ने आशंका जताई कि दोनों ने पुत्री के साथ दुष्कर्म और फिर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। किशोरी बेहोशी की हालत में दिल्ली पहुंच गई। पुलिस ने नीरज और रूपेश को हिरासत में लेकर मोबाइल खंगाला। दिल्ली स्टेशन पहुंचने के बाद होश आने पर किशोरी ने नीरज के मोबाइल पर कॉल कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और परिजन किशोरी को लेकर गांव लौटे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed