{"_id":"69cc1f6a7370dc4931010b3a","slug":"after-her-lover-refused-to-marry-her-the-girl-consumed-poison-and-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151979-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी से इन्कार पर प्रेमी के दरवाजे युवती ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी से इन्कार पर प्रेमी के दरवाजे युवती ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। शारीरिक शोषण के बाद सजातीय न होने पर शादी से इन्कार किए जाने पर आहत युवती ने सोमवार रात प्रेमी के दरवाजे पर जहर खा लिया। कानपुर लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी अनुसूचित जाति की 22 वर्षीय युवती ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। उसका करीब तीन साल से शहर के शांतिनगर निवासी रवि चौरसिया से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रवि गुटखा की सप्लाई का काम करता है। युवती के पिता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर रवि ने कई बार पुत्री का शारीरिक शोषण किया था। पुत्री ने रवि पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह टरकाने लगा।
युवती सोमवार देर शाम रवि के दरवाजे पहुंची जहां रवि और उसकी मां ने अनुसूचित जाति की होने के कारण शादी से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर बेटी ने रवि के दरवाजे पर ही जहर खा लिया। जानकारी पर युवती के परिजन रवि के घर पहुंचे और युवती को नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से कानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि इस दौरान रवि भी एंबुलेंस में साथ था जो युवती की मौत के बाद भाग निकला। पोस्टमॉर्टम हाउस में युवती के पड़ोसियों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी दोनों परिवार को थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एससीएसटी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।