फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Advocates were working off

अधिवक्ताओं ने कामकाज कराया बंद

Tue, 17 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Advocates were working off

बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिले में अधिवक्ता लामबंद होकर शहर में घूमे और इलाहाबाद में मारे गए अधिवक्ता को न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी से शांति मार्च निकालते हुए पुरानी तहसील और सदर तहसील पहुंचे और कामकाज बंद कराया।
विज्ञापन


इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई जिसमें मृतक अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के साथ दोषी पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



महामंत्री इंद्र कुमार सिंह चौहान ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार ने परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में पचास लाख की धनराशि नहीं दी है। जब तक मदद नहीं मिलती आंदोलन जारी रहेगा।


अध्यक्ष ने बताया कि बार कौंसिल इलाहाबाद से वार्ता होने पर अग्रिम आदेशों तक हड़ताल वापस ली गई है। मंगलवार से अधिवक्ता पूर्व की तरह कार्य करेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पांडेय, मणि भूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह चंदेल, कमलेश उमराव, सुशील उमराव, सुनील उमराव, विवेक श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, अरुण शुक्ला, श्रवण शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed