फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Adults with children, cut the cake, music on Jume

बड़ों संग बच्चों ने काटा केक, म्यूजिक पर झूमे

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Adults with children, cut the cake, music on Jume
केक काटकर नए साल का जश्न मनाते बच्चे। - फोटो : amarujala
नए वर्ष 2017 का स्वागत नए जोश और उत्साह के साथ किया गया। युवाओं ने केक काटकर डीजे की धुन पर मौज मस्ती की। हर कोई न्यू ईयर के जश्न में डूबा नजर आया। बच्चों ने बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया तो मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। देर शाम तक होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टियों का दौर चला रहा। नोटबंदी का खास असर कहीं नहीं दिखा। न्यू ईयर की मस्ती हावी रही।
विज्ञापन


नए साल का पहला छुट्टी का दिन रविवार होने से स्कूल, कालेज जाने की फिक्र व आफिस की टेंशन नहीं रही। नए वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर किसी ने खूब मौज मस्ती की। शहर के होटलों व रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदने वालों, पकवान खाने वालों की भीड़ रही। बच्चों, बड़ों ने अपने-अपने तरीके से पार्टी की। रेस्टोरेंट वालों ने भी अपने प्रतिष्ठान को आकर्षक ढंग से सजाया। कुछ जगह पर लुभावने ऑफर दिए गए। शापिंग मॉल में भीड़ रही। शहर के तीनों मॉल पूरे दिन लोगों से गुलजार रहे। कई लोगों ने थियेटर पहुंचकर मूवी का आनंद लिया। लोगों ने शहर के तांबेश्वर मंदिर, कालिकन मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर पहुंचकर माथा टेका और घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के अनुसार शिवसेना का नव वर्ष मिलन समारोह ठाकुर दरियाव सिंह परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख ज्ञान सिंह चौहान, जिला संरक्षक राघवेंद्र सिंह, अवधेश द्विवेदी, योगेश सिंह, राजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह मौजूद रहे। भाकियू तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जीटी रोड मानू का पुरवा में नया साल मनाया। इस मौके पर प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के रेस्टोरेंट, होटलों व कई जगह न्यू ईयर पार्टियां की गईं। कुछ जगहों पर साउंड बाक्स लगाकर बच्चों और युवाओं ने धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed