फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Admit card will be given after Aadhaar verification, fake candidates will be stopped.

Fatehpur News: आधार सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश पत्र, फर्जी परीक्षार्थियों पर लगेगी रोक

Mon, 29 Dec 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Admit card will be given after Aadhaar verification, fake candidates will be stopped.
फतेहपुर। जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले कुल 66,429 परीक्षार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र तभी मिलेगा जब उसका आधार नंबर सत्यापित होकर प्रवेश पत्र से लिंक हो जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिया जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल के 36,698 और इंटरमीडिएट के 29,731 छात्र परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षाओं को नकलमुक्त और पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर प्रत्येक छात्र के आधार विवरण को सत्यापित किया जा रहा है। इससे फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगेगी। फोटो मिलान में होने वाली गड़बड़ियां समाप्त होंगी। नाम, पता और पहचान से जुड़ी शिकायतों का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर भी आधार आधारित पहचान सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय परीक्षार्थी का फोटो और विवरण आधार से मिलान किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर विवरण गलत पाया गया तो संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आधार से लिंक किए जा रहे हैं और सत्यापन प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed