{"_id":"5d6bf76f5fec246c56b82061c4f0afcc","slug":"administration-raging-on-protesters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर भड़के प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर भड़के प्रदर्शनकारी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण को लेकर जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन
विज्ञापन
लगातार जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों के सब्र का बांध टूट
गया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को
ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की।
राधानगर चौराहे से नउवाबाग जीटी रोड तक खराब सड़क निर्माण के लिए जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसीर अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नहर कालोनी में प्रदर्शन किया। समिति के महासचिव अनुराग नारायण, सरताज हुसैन, विष्णु पांडेय अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
इसके बाद आंदोलनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महासचिव अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने कहा कि बाईपास बांदा सागर रोड राधानगर चौराहे से जयराम नगर जोनिहां चौराहे होते हुए नउवाबाग जीटी रोड तक सड़क खस्ताहाल होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
जिला प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वरूपराज सिंह जूली, धर्मेंद्र मिश्रा, सरताज हुसैन, रामचंद्र पाल, फइम, साधना मिश्रा, दिनेश तिवारी खलीफा, अरविंद शुक्ला, बच्चन शुक्ला, मिंटू मिश्रा, राधेश्याम अंबेडकर, उमाकांत अवस्थी, रामबाबू, जैद अहमद, आरिफ गुड्डा, अमित मिश्र नीटू आदि मौजूद रहे।
जनहित संघर्ष समिति की ओर से सड़क निर्माण के लिए नहर कालोनी में किए जा रहे आंदोलन में पहुंचे सदर विधायक विक्रम सिंह समस्या को जोरदारी से उठाया। उन्होंने एनएचआई के अफसरों और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से फोन में वार्ता की।
उन्होंने मांगे पूरे किए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि इस संघर्ष में उनके साथ हैं। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, आनंद मान सिंह, जन्मेजय सिंह, बच्चा तिवारी, हेमंत यादव, आशीष मौर्या, अखंड प्रताप सिंह, सुमन त्रिपाठी रहे।