फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Additional fare burden on passengers due to Transport Department's negligence.

Fatehpur News: परिवहन विभाग की अनदेखी से यात्रियों पर अतिरिक्त किराये का बोझ

Sun, 26 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Additional fare burden on passengers due to Transport Department's negligence.
फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद
अमौली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मील पत्थरों पर दर्ज दूरी को नजरअंदाज कर परिवहन विभाग यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहा है। यात्रियों का दावा है कि क्षेत्रीय प्रबंधक के आश्वासन के बावजूद अब तक दूरी का नया सर्वे नहीं कराया गया। मामला अमौली-जहानाबाद और जहानाबाद-घाटमपुर मार्ग पर अधिक किराया वसूले जाने का है।
विज्ञापन

अमौली मंडी समिति के पास लगे पीडब्ल्यूडी के पत्थर पर जहानाबाद की दूरी 11 किलोमीटर अंकित है। रोडवेज बसों में 13 किलोमीटर का किराया लेकर 17 रुपये वसूले जा रहे हैं। इस तरह प्रति यात्री दो किलोमीटर के हिसाब से 2 रुपये 60 पैसे अधिक लिए जा रहे हैं। रोडवेज बसों का किराया 1 रुपये 30 पैसे प्रति किमी निर्धारित है। इसके अलावा सरचार्ज और बीमा शुल्क अलग से लिया जाता है।
विज्ञापन

इसी तरह जहानाबाद बस स्टॉप से घाटमपुर की ओर 500 मीटर आगे लगे पीडब्ल्यूडी के पत्थर पर घाटमपुर की दूरी 19 किलोमीटर दर्ज है। यात्रियों से 23 किलोमीटर का 32 रुपये किराया लिया जा रहा है। इस तरह प्रति यात्री तीन किलोमीटर के हिसाब से 3 रुपये 90 पैसे अधिक वसूले जा रहे हैं। इस मार्ग से मूसानगर, औरैया, इटावा, आगरा, दिल्ली, कानपुर और पतारा के लिए 18 बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बसों से प्रतिदिन करीब 1000 यात्री सफर करते हैं। इस आधार पर विभाग प्रतिदिन लगभग 3900 रुपये अतिरिक्त वसूल रहा है। दोनों मार्गों का हिसाब जोड़ें तो यात्रियों से सालाना 17 लाख रुपये से अधिक अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है।



जनप्रतिनिधियों को लेना चाहिए संज्ञान

जहानाबाद निवासी शिक्षक जनमेजय मिश्रा ने बताया कि उनका विद्यालय घाटमपुर के पास है इसलिए उन्हें प्रतिदिन बस से आना-जाना पड़ता है। नया सर्वे होने पर उन्हें प्रतिदिन 7 रुपये 80 पैसे की बचत होगी।


घाटमपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी के कार्य से उन्हें प्रतिदिन जहानाबाद आना पड़ता है। मजबूरी में तीन किलोमीटर का अतिरिक्त किराया देना पड़ता है। कंडक्टर से बहस करने का कोई फायदा नहीं है। जनप्रतिनिधियों को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

नया सर्वे कराने के लिए फतेहपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह को निर्देशित किया गया है। सर्वे में जितनी दूरी निर्धारित होगी, उसी के अनुसार किराया तय कराया जाएगा।

- अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, कानपुर परिक्षेत्र

फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद

फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद

फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद

फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद

फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद

फोटो-02- जहानाबाद बस स्टॉप के पास घाटमपुर मार्ग पर लगा दूरी का पत्थर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed