{"_id":"61b39c14f5cd4d0edd008f53","slug":"additional-commissioner-and-sdm-raid-at-thirianv-purchasing-center-fatehpur-news-knp6688635162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त और एसडीएम का थरियांव केंद्र पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त और एसडीएम का थरियांव केंद्र पर छापा
विज्ञापन
थरियांव क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अपर आयुक्त। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रयागराज के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने एसडीएम सदर नंद प्रकाश मौर्य के साथ थरियांव धान खरीद केंद्र पर छापा मारा। यहां अधिकारियों के पहुंचते ही बिचौलिये भाग खड़े हुए। किसानों से अपर आयुक्त ने बात की तो उन्होंने एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि क्रय केंद्र में बिचौलियों के माध्यम से धान की तौल कराई जाती है। उन लोगों से पांच किलो ज्यादा धान लेने के बाद ही तौल हो रही है। पांच रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी में भी अधिक लिए जा रहे हैं।
थरियांव हाट शाखा क्रय केंद्र में अपर आयुक्त और सदर एसडीएम किसान राजेश द्विवेदी से मिले। किसान ने केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाए कि बिचौलियों के माध्यम से धान की तौल हो रही है। धान बेचने के लिए पांच दिन से क्रय केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक टोकन नहीं दिया गया है। जो किसान बिचौलियों से बात कर लेते हैं, उन्हें ही टोकन दिया जाता है।
किसान संजय कुमार ने बताया कि प्रति क्विंटल पांच किलो अधिक धान न देने पर तौल नहीं कराई जाती है। जिन किसानों का धान तौल लिया गया है, उनकी फीडिंग नहीं की जा रही। मजबूरी में पांच किलो धान अधिक देना पड़ रहा है। इस पर अपर आयुक्त ने केंद्र प्रभारी अरुणा सिंह को आदेश दिया कि पल्लेदारी 20 रुपये क्विंटल ही
विज्ञापन
किसानों से पल्लेदारों को दिलाई जाए। एक बोरी में धान का वजन 40.500 से अधिक नहीं होना चाहिए। जो बोरियां तौल कराई गई हैं, उनमें 41.500 किलो धान निकला है। ऐसे में किसानों से प्रत्येक क्विंटल में दो किलो धान अधिक लिया जा रहा है। इसके बाद अफसरों ने पीसीएफ के सीतापुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर धान की बोरियों की तौल कराई।