{"_id":"606a11468ebc3e592e0eaeeb","slug":"action-fatehpur-news-knp6215846181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों में निगरानी करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों में निगरानी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
बिंदकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसडीएम प्रियंका की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें पुलिस व राजस्व कर्मियों को संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने चाहिए।
तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम प्रियंका ने कहा कि जो लोग पिछले चुनावों में गड़बड़ी या अशांति फैलाने की घटनाएं कर चुके हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि कोई दिक्कत आ रही हो उन्हें सूचित करें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीओ जाफरगंज दिनेशचंद्र मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव में पुलिस कर्मी राजस्व विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, कोतवाली प्रभारी बिंदकी आशुतोष कुमार सिंह, कल्याणपुर एसओ केशव वर्मा, थाना प्रभारी औंग अनूप सिंह, जहानाबाद प्रभारी राकेश कुमार पांडे मौजूद रहे।