{"_id":"6965402e72d12b0666018904","slug":"accused-of-setting-up-alimco-camp-with-fake-signature-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-147290-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी हस्ताक्षर से एलिम्को कैंप लगवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी हस्ताक्षर से एलिम्को कैंप लगवाने का आरोप
विज्ञापन
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गढ़वा गांव के प्रधान उमेशचंद्र ने दो व्यक्तियों पर अपने फर्जी हस्ताक्षर कर एलिम्को कैंप लगवाने और दिव्यांगों के लिए आए सामान को अपने घर में उतरवाने का आरोप लगाया है। प्रधान ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
शिकायत में प्रधान ने बताया कि गांव के निखिल त्रिपाठी पुत्र अरविंद्र त्रिपाठी और राहुल त्रिपाठी पुत्र सरोज त्रिपाठी ने मिलकर नकली लेटरपैड पर उनके हस्ताक्षर बनाकर कैंप आयोजित करने की कोशिश की। आरोप है कि दिव्यांगों के लिए वितरित होने वाला सामान भी दोनों ने अपने घर पर उतरवा लिया।
प्रधान का कहना है कि राहुल त्रिपाठी अपने भतीजे निखिल त्रिपाठी को पंचायत चुनाव में जीत दिलाना चाहते थे। इसी उद्देश्य से यह जालसाजी की गई। उल्लेखनीय है कि राहुल त्रिपाठी अमनी गांव के सरकारी विद्यालय में शिक्षक भी हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि लाभार्थियों के आय प्रमाणपत्र के आवेदनों में भी उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। शिकायत के बाद दिव्यांगों के लिए आया सामान पंचायत भवन में रखवाया गया है।
इस मामले में डीएम रविंद्र सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी निगरानी में पात्र लाभार्थियों को सामान वितरित कराएं। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।