फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Businessman murder accused absconds from lockup, case against three including two head constables

Fatehpur: व्यापारी हत्याकांड का आरोपी लॉकअप से फरार, दो हेड कांस्टेबल सहित तीन पर मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 12 Mar 2024 11:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:05 AM IST
सार

Fatehpur News: व्यापारी हत्याकांड का आरोपी शौचालय जाने के बहाने से पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले में  दो हेड कांस्टेबल सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Businessman murder accused absconds from lockup, case against three including two head constables
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में व्यापारी की हत्या के मामले में आरोपी अंकित उर्फ शेरा कोर्ट में पेशी के बाद सोमवार शाम पुलिस कर्मियों को चकमा देकर लॉकअप भाग निकला। पुलिस की कई टीमें काफी देर तक उसकी तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम मामले में दो हेडकांस्टेबल सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली निवासी अमित गुप्ता की मुंबई में धागा फैक्टरी थी। वह 29 जनवरी 2023 को चचेरे भाई की शादी में बिंदकी आया था। इस दौरान घर पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने तीन फरवरी को फैक्टरी मालिक की पत्नी पूनम गुप्ता, औंग थाना क्षेत्र के बसावनपुर निवासी अंकित उर्फ शेरा सिंह समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सोमवार को एक मामले में पॉक्सो कोर्ट प्रथम में अंकित उर्फ शेरा को पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद उसे लॉकअप ले जाया गया। लॉकअप परिसर के अंदर शौचालय बना है। मौका देखकर शौचालय की दीवार फांदकर अंकित भाग निकला। कुछ देर बाद लॉकअप में गिनती के दौरान अंकित के भागने का पता लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है बंदी
लॉकअप प्रभारी लालमोहन यादव ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के फरार होने की सूचना दी। सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह समेत फोर्स जांच में जुटे। बंदी भागते समय कचहरी लॉकअप रास्ते के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। औंग पुलिस को भी सूचना दी गई।

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी के खिलाफ कानपुर के बर्रा थाने में भी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। एसपी पीआरओ आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed