फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of kidnapping organically at home

अपहरण के आरोपी के घर पर बवाल

Fri, 03 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping organically at home
लड़के पक्ष का ढहाया मकान। - फोटो : अमर उजाला
मलवां थाना के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी के घर गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के  की मां को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। घर से नगदी व जेवरात उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन



गांव निवासी एक बिरादरी का लड़का (20) और लड़की (16) के मकान आमने-सामने रहते हैं। रविवार से दोनों लापता हैं। लड़के की खोज में पिता गुुरुवार सुबह घर से निकला था। घर में अकेले उसकी मां थी। आरोप है कि लड़की के पिता और भाइयों ने घर में धावा बोल दिया। लड़के की मां को बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन



निर्माणाधीन मकान का कुछ हिस्सा ढहाया और तोड़फोड़ की।  गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। महिला ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद बक्से का ताला तोड़कर एक किलो चांदी और सोने के जेवरात लूट ले गए। एसओ ज्ञान चंद्र यादव ने बताया लड़के के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने और तोड़फोड़ के मामले में लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की चूक से घटना-  फतेहपुर। पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपी के खिलाफ पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने पहले से ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और दोनों की खोजबीन शुरू की होती तो शायद यह घटना नहीं होती। अब पुलिस तहरीर न मिलने की घिसी पिटी बात कह रही है। इस बयान से थाना पुलिस का सूचना तंत्र फेल होने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed