फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accusation of trespassing into a power substation, behaving rudely, and obstructing official work.

Fatehpur News: बिजली उपकेंद्र में घुसकर अभद्रता व सरकारी काम में बाधा का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accusation of trespassing into a power substation, behaving rudely, and obstructing official work.
फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में विद्युत कर्मचारियों के साथ गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। कर्मचारियों ने रविवार को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि 25 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे कर्मचारी अनुरक्षण कार्य पूरा कर उपकेंद्र लौटे थे। इसी दौरान मिथलेश कुमार उर्फ पिंटू, लाइनमैन रामसजीवन और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जबरन परिसर में प्रवेश कर कर्मचारियों से अभद्रता की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से विद्युत लाइन प्रभावित थी। सुरक्षा कारणों से तत्काल आपूर्ति चालू करने से मना किया। इस पर ग्रामीणों ने दबाव बनाया गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। तहरीर में राम सिंह, मिथलेश कुमार उर्फ पिंटू समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। कर्मचारियों ने पुलिस से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed